नक्सल ऑपरेशन के डीजी बने पंकज कुमार...
बताते हैं कि राज्य सरकार ने नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण की तैयारी में है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-12-09 07:51 GMT
MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के 1992 बैच के आईपीएस अफसर पंकज कुमार श्रीवास्तव को विशेष महानिदेशक (स्पेशल डीजी) नक्सल आपरेशन बनाया गया है। राज्य सरकार ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं। श्रीवास्तव स्पेशल अभी डीजी एसटीएफ के पद पर पदस्थ थे। अब उन्हें स्पेशल डीजी नक्सल आपरेशन बनाया गया है। एसटीएफ का उनके पास अतिरिक्त प्रभार रहेगा। बताते हैं कि राज्य सरकार ने नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण की तैयारी में है।
MP News : इसी के मद्देनजर श्रीवास्तव को नक्सल आपरेशन की कमान सौंपी गई है। संभवतः पहली बार स्पेशल डीजी रैंक के अधिकारी को नक्सल आपरेशन का जिम्मा सौंपा गया है। वर्ष 2021 बैच के आईपीएस आदर्शकांत शुक्ला को भी एएसपी नक्सल आपरेशन बनाया गया है। वे अभी एसडीओपी बामोर के पद पर पदस्थ थे।