ऑनलाइन गैंबलिंग की लत ने इंजीनियरिंग छात्र को बना दिया लुटेरा
ऑनलाइन गैंबलिंग की लत अब छात्रों को अपराधी बन रही है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-04 07:47 GMT
MP News : भोपाल। ऑनलाइन गैंबलिंग की लत अब छात्रों को अपराधी बन रही है। भोपाल में एक ऐसा ही मामला सामने आया है,जहां एक छात्र ने ऑनलाइन गेम की लत के चलते लूट खसोट की दुनिया में अपना कदम रख दिया। हालंकि पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल भोपाल में 30 सितंबर को एक महिला के साथ हुई चैन स्नेचिंग की घटना का पिपलानी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट के मामले में भोपाल पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक एक निजी कालेज में इंजिनियरिंग का छात्र है।
MP News : एसीपी दीपक नायक ने बताया कि छात्र ऑनलाइन गेम खेलने का शौकीन था और इसी वजह से उसने अपना लेपटॉप भी गिरवी रख दिया था। पैसे की तंगी और कर्ज चुकाने के लिए उसने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया की घटना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम बनाई गयी थी सड़क पर लगे cctv कैमरा और हुलिया के आधार पर पुलिस ने आरोपी छात्र आर्यन नायक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात करना स्वीकार कर लिया। एसीपी ने बताया कि छात्र का कैम्पस सिलेक्शन भी हो चुका है और वह सागर का रहने वाला है।
MP News : महिला ने अपनी शिकायत में बताया था की वह अपनी सहेली के साथ कल्पना नगर पिपलानी में जा रही थी तभी पीछे से एक लड़का आया और चैन स्नेचिंग करके फरार हो गया। पुलिस ने रोड मेप तैयार करके आखिर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली।