लाड़ली बहन की तर्ज पर लाड़ले भाइयों के लिए भी योजना की तैयारी कर रही राज्य सरकार, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
सरकार की योजना के अनुसार, उद्योगों के माध्यम से लाड़ली बहनों और भाइयों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे
By : Vpb
Update: 2024-08-11 02:12 GMT
भोपाल। राज्य सरकार लाड़ली बहनों के साथ-साथ अब लाड़ले भाइयों के लिए भी एक विशेष योजना लाने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत प्रदेश में स्थापित होने वाले नए उद्योगों में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
सरकार की योजना के अनुसार, उद्योगों के माध्यम से लाड़ली बहनों और भाइयों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। इस योजना की खास प्लानिंग की जा रही है, ताकि राज्य के युवाओं को उनके घर के पास ही बेहतर रोजगार मिल सके।