MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के आव्हान पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर के नेतृत्व में सेकड़ो की संख्या में एनएसयूआई नेताओ ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। एनएसयूआइ ने आरोप लगाया कि गत सप्ताह इंदौर में एमपीपीएससी के अभ्यर्थियों द्वारा लम्बे समय से एमपीपीएससी में पदों को बढ़ाने की मांग की जा रही थी। जिसके चलते मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा आंदोलन कर रहे छात्रों को आश्वाशन दिया गया था कि पदों में वृद्धि की जाएगी।

MP News : परंतु हाल ही लोक सेवा आयोग द्वारा मात्र 158 पदों पर भर्ती के आदेश जारी किया गया है। जिसको लेकर पूरे प्रदेश में छात्रों में आक्रोश है। जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर ने बताया कि एमपीपीएससी के छात्रों के साथ मोहन सरकार द्वारा वादा खिलाफी की गई है साथ ही साथ प्रदर्शन में शामिल मध्यप्रदेश एनएसयूआई के उपाध्यक्ष को जेल में डाल दिया गया जिनकी ज़मानत 3 दिन बाद हुई है। तोमर ने बताया कि पूरे 3 लाख से अधिक अभ्यर्थी है और पद सिर्फ 158 जो कि सरासर नाइंसाफी है। यदि सरकार द्वारा 700 पदों की भर्ती नही निकली जाती है तो मध्यप्रदेश एनएसयूआई दिल्ली तक जाएगी और छात्रों की आवाज़ को उठाएगी।

Tags: