Naxalite Encounter : नेशनल पार्क में नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, ऑटोमैटिक हथियार बरामद
| गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच तीव्र मुठभेड़ की खबर सामने आई है।
By : Rohit Banchhor
Naxalite Encounter : बीजापुर। जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र के घने जंगलों में गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच तीव्र मुठभेड़ की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है और मौके से ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं।
मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG), कोबरा (COBRA), और विशेष कार्य बल (STF) की संयुक्त टीमें शामिल हैं, जो नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चला रही हैं। हालांकि, इस घटना की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।