मुकद्दस सफर हज की तैयारियां शुरू, भोपाल, रायसेन, सीहोर के यात्रियों को मिलेगी फ्री रूबात
इनमें भोपाल रियासत से हजयात्रा पर जाने वालों ठहरने की नि:शुल्क व्यवस्था दी गई थी।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-17 07:18 GMT
MP News : भोपाल। भोपाल, सीहोर और रायसेन से हजयात्रा पर जाने वालों को मक्का और मदीना की रूबात में जगह मिलेगी। यह नि:शुल्क होगी। जिन यात्रियों को इसमें जगह मिलेगी उन्हें हजयात्रा खर्च में 20 से 25 हजार रुपए की बचत होगी। हजयात्रा 2025 के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई। प्रदेश से 7101 लोगों का चयन हुआ। इनमें एक हजार भोपाल से हैं जबकि करीब ढाई सौ हजयात्री बाकी दो जिलों से हैं। नवाबी दौर में भोपाल नवाब ने मक्का और मदीना में इमारतों की खरीदी की थी।
MP News : इनमें भोपाल रियासत से हजयात्रा पर जाने वालों ठहरने की नि:शुल्क व्यवस्था दी गई थी। जो अब भी जारी है। समय के साथ हजयात्रियों की संख्या बढ़ गई। और यहां सीटें कम हो गई। ऐसे में चुनाव के लिए कुर्रा कराया जाता है।मक्का और मदीना में भोपाल की इन रूबात में कितने लोगों को जगह मिलेगी। अब तक फैसला नहीं हो सका है। इनका संचालन शाही औकाफ के पास है। शाही औकाफ की मुतवल्ली बॉलीवुड में एक्टर सैफ अली खान की बहन सबा अली खान हैं।