छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2025: वोट करने परिवार के साथ पहुंचे मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मतदाताओं में भारी उत्साह
By : Vpb
Update: 2025-02-11 01:39 GMT
रायपुर: नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है, इस दौरान मतदाताओं की भारी भीड़ देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।
इस चुनाव में 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसी दौरान मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने देवेंद्र नगर, रायपुर स्थित मतदान केंद्र पर अपने परिवार के साथ वोट किया।
मतदान के बाद उन्होंने राज्य के नागरिकों से अपील की कि वे लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपना मत अवश्य दें। इस प्रकार, छत्तीसगढ़ के विभिन्न नगरीय निकायों में मतदान के दौरान उत्साह और सक्रियता का माहौल देखने को मिल रहा है।