MPESB: भोपाल: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

1679 पदों पर होगी भर्ती

यह भर्ती अभियान कुल 1,679 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक के पद शामिल हैं। उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

4 जून से शुरू होगी परीक्षा

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार लिखित परीक्षा 4 जून 2026 से शुरू होकर 19 जून 2026 तक मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है।

एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य

एमपीईएसबी ने स्पष्ट किया है कि बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र की जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी ले जाना होगा।

ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन संख्या और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Tags: