MP: रील बनाते समय 50 फीट ऊंचे पुल से गिरा युवक, ऑन-द-स्पॉट मौत, पूरी घटना फोन में रिकॉर्ड

By :  Vpb
Update: 2025-12-03 13:30 GMT

MP: भोपाल: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोशल मीडिया के लिए रील बनाने का शौक एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। उदयपुरा थाना क्षेत्र में जयपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 45 पर स्थित 50 फीट ऊंचे पुल से गिरने के बाद 25 वर्षीय मदन नूरिया की मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम उस समय हुई जब वह सूर्यास्त के दौरान मोबाइल से फोटो और रील रिकॉर्ड कर रहा था। संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा।

MP: पुलिस के अनुसार मदन नूरनगर गांव का निवासी था और पास के एक ढाबे में काम करता था। गिरने से उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई और सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। ढाबा कर्मचारियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

MP: पुलिस ने जब उसका मोबाइल फोन चेक किया तो पता चला कि हादसे के दौरान वह रील बना रहा था और गिरने की पूरी घटना फोन की क्लिप में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

MP: गौरतलब है कि इस साल रायसेन जिले में रील बनाते समय यह तीसरी मौत है। इससे पहले सलामतपुर के हलाली डैम में दो युवक डूब गए थे, जबकि सेहतगंज क्षेत्र में भोपाल की एक युवती चट्टानों से फिसलकर महादेव झरने में गिरने से मारी गई थी।

Tags:    

Similar News