MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में 11वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्र स्कूल से लौटने के बाद अपने घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, छात्र जवाहर चौक स्थित हनुमान मंदिर के पीछे अपने परिवार के साथ रहता था। वह 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि छात्र घर से करीब 3 हजार रुपये लेकर निकला था, जिसके बाद वह वापस घर पहुंचा और कुछ समय बाद यह घटना सामने आई।

घटना की सूचना मिलते ही टीटी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस छात्र के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Tags: