MP NEWS:भोपाल। प्रदेश में वक्फ बोर्ड की कमाई का 50% हिस्सा मुस्लिम परिवार के गरीब बच्चों की शिक्षा और परिवार को दान किया जाएगा। देश में वक्फ बोर्ड संसोधन बिल की सरगर्मी के बीच मप्र वक्फ बोर्ड ने यह आदेश जारी किया है। बोर्ड अब कमाई पर दो साल पहले के निर्णय को सख्ती से लागू करने की तैयारी में है। भोपाल के बाद बुरहानपुर में सबसे ज्यादा 3 हजार हेक्टेयर जमीनें वक्फ के पास हैं। 


MP NEWS:प्रदेश में करीब 15 हजार वक्फ संपत्तियां हैं। अभी तक कमेटियां आय का 7% ही चंदा बोर्ड को देती थीं, जबकि 93% राशि प्रबंध समितियों के पास होती है। इसका उपयोग बोर्ड सख्ती से समाज के मेधावी बच्चों की पढ़ाई पर कराएगा। वक्फ की कमाई को पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए एक कमेटी जिलों में बनेगी। कमेटी ही गरीब बच्चों का चयन कर प्रति छात्र अधिकतम 25 हजार रुपए दान कर सकेगी। इसमें 20% राशि मुस्लिम बच्चों के कॉलेज पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में मदद पर भी दी जाएगी।
Tags: