MP News : जुआ खेलते पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, 6 आरक्षक सस्पेंड...
पुलिस सूत्रों की मानो तो वीडियो में कोतवाली, देहात, दिगौड़ा और पुलिस लाइन में पदस्थ पुलिसकर्मी एक साथ बैठकर जुआ खेलते नजर आ रहे हैं।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-09-16 03:56 GMT
MP News : भोपाल/टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला मुख्यालय पर मौजूद कोतवाली थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों का जुआ खेलते हुए एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद एसपी रोहित काशवानी ने तत्काल 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही वीडियो की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद कुछ और आरक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
MP News : पुलिस सूत्रों की मानो तो वीडियो में कोतवाली, देहात, दिगौड़ा और पुलिस लाइन में पदस्थ पुलिसकर्मी एक साथ बैठकर जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। जानकारी लगते ही तत्काल 1 प्रधान आरक्षक और 5 आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। आरक्षकों के जुआ खेलने का ये वीडियो पिछली दिवाली के आसपास का बताया जा रहा है। एसपी रोहित काशवानी द्वारा वीडियो की जांच कराई जा रही है। जिससे पता चल जाए की ये कितने दिन पुराना है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि जुआ खेलने के दौरान मौके पर और कौन-कौन मौजूद था।