MP News : भोपाल। जिले के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के नाम पर फर्जी तरीके से लोगों से योजनाओं की राशि जारी करने के नाम पर पैसे मांगने की ठगी का मामला सामने आया है।  शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने भोपाल क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को अवगत कराया। क्राइम ब्रांच ने जांच में पाया कि जिस मोबाइल नंबर से लोगों से रुपए मांगे जा रहे हैं वह फर्जी है।


MP News : क्राइम ब्रांच संबंधित मोबाइल नंबर को ब्लॉक करवाने के लिए पत्राचार कर रही है, साथ ही साथ मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अज्ञात व्यक्तियों ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के फोटो को मोबाइल नंबर आइडी में लगाकर लोगों को फोन करना शुरू किया। उन्हें ऑफर दिया गया की संबल योजना की राशि उनके बैंक खाते में जमा करने के नाम पर जनपद क्षेत्र में दो से तीन हजार रुपए तक की राशि उनके निजी खाते में भेजी जाए।


MP News : लोगों ने इस पर भरोसा कर पैसे भी भेज दिए। कुछ लोगों को बदले में ज्यादा रुपए भेज कर भरोसे में लेने की कोशिश भी की गई ताकि वह और दूसरे लोगों को इसके लिए तैयार कर सकें। क्राइम बांच के मुताबिक इस मामले की जांच की जा रही है।
Tags: