MP News : समाज की बंदिशों से हारे दो दिल, प्रेमी युगल ने पेड़ से लटककर दी जान, गांव में फैली सनसनी
घटना देवगढ़ थाना क्षेत्र के छत्तरपुरा गांव की है।
MP News : मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक बेहद भावुक और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां समाजिक बंधनों के आगे मजबूर होकर एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव गांव के बाहर बगीचे में पेड़ से लटके मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना देवगढ़ थाना क्षेत्र के छत्तरपुरा गांव की है।
जानकारी के अनुसार, युवक और युवती लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन अलग-अलग समाज से होने के कारण दोनों परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। परिजनों की असहमति और अलग होने के डर से दोनों ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। सोमवार सुबह जब ग्रामीण बगीचे की ओर पहुंचे तो दोनों को एक ही पेड़ से फंदे पर लटका देखा।
घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर देवगढ़ थाना पुलिस पहुंची और शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने प्रेम प्रसंग और सामाजिक दबाव को आत्महत्या की वजह माना है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।