MP News : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 के पास आज सुबह इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतर गए। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी यात्री को कोई चोट या हताहत होने की खबर नहीं है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना के कारणों के बारे में जानकारी जुटा रहे है। 


MP News : पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि यह ट्रेन इंदौर से आ रही थी और जब यह जबलपुर रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ रही थी, तो प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास धीमी गति से चल रही थी। इसी दौरान दो कोच पटरी से उतर गए। घटना सुबह लगभग 5.50 बजे हुई और प्लेटफॉर्म से करीब 150 मीटर दूर पटरी से उतरे।


MP News : श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और स्थिति पर काबू पाने के लिए आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। रेलवे विभाग ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए राहत और पुनर्वास कार्य शुरू कर दिया है।
Tags: