MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के मुख्यमंत्री निवास में आज रानी दुर्गावती महिला सरपंच राखी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खास रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर महिला सरपंचों ने उन्हें विशाल 40 फीट की राखी भेंट कर पर्व की शुभकामनाएँ दी। साथ ही उनकी कलाई पर भी बांधी। 

MP News : रक्षाबंधन कार्यक्रम’ में सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में सभी बहनों का स्वागत करते हुए कहा कि आज हम सब महारानी दुर्गावती के नाम पर इकट्ठे हुए हैं और बीजेपी सरकार सभी महिलाओं को उन्हीं की तरह सशक्त और मज़बूत बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘कल दस तारीख को एक साथ पूरे प्रदेश में सिंगल क्लिक के जरिए 1250 और 250 रूपये दोनों राशि मिलाकर बहनों के खाते में 1500 रूपये खाते में अंतरित किए जाएँगे।


MP News : 1 करोड़ 49 लाख लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दिया जाएगा। ये उनके मुँह पर तमाचा है जो कहते थे कि योजना बंद हो जाएगी। हम योजना बंद नहीं कर रहे बल्कि राखी का त्यौहार मनाने के लिए बहनों को 250 रूपए अतिरिक्त राशि दी जा रही है। हमने अपने संकल्प पत्र में जो जो वादे किए थे, वो सब पूरे किए जाएँगे। हमारे सारे जनप्रतिनिधि कल से लेकर रक्षाबंधन तक प्रदेशभर में बहनों से राखी बंधवाएँगे।‘

MP News : इस दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं सहित सभी लोगों से कहा कि अनावश्यक खर्चों में कटौती करें।  मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सरकार की भावना ये है कि गरीब से गरीब बहनों के घर में भी सभी सरकारी योजनाएँ पहुँचे। सभी ये आह्वान करें कि हमें फ़ालतू खर्च भी कम करने का संकल्प लेना है। कई बार हम ज़मीन बेचकर भी तेरहवीं जैसे आयोजन करते हैं। लेकिन हमें ये नहीं करना है। पैसा बचाकर अपनी बहन बेटी बेटे को पढ़ाए। शादी में भी हमें अनावश्यक खर्च नहीं करना है।’
Tags: