MP News : बेटे को बचाने नदी में कूदी मां, डूबने से दोनों की मौत

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

Update: 2026-05-23 08:36 GMT

MP News : भिंड। जिले के रौन थाना क्षेत्र के मडईयन गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। सिंध नदी में डूबने से मां और उसके 13 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, महिला अपने बेटे आलोक के साथ मायके में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। शनिवार को दोनों सिंध नदी पर नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान नहाते समय आलोक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

बेटे को बचाने के लिए मां बिना देर किए नदी में कूद गई, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण दोनों नदी में समा गए। घटना को देख मौके पर मौजूद एक ग्रामीण भी मां-बेटे को बचाने नदी में उतरा, लेकिन वह भी घायल हो गया। घायल ग्रामीण को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


हादसे के बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मां और बेटे के शवों को नदी से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मध्य प्रदेश पुलिस की रौन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

Tags:    

Similar News