MP News : भोपाल। केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी ने एक बंदी को थप्पड़ मार दिया, जिससे उसके कान में दर्द होने लगा। कैदी को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच में कान का पर्दा फटने की बात सामने आई। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद जेल अधीक्षक ने जेल प्रहरी को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि होने के बाद प्रहरी के खिलाफ एफआइआर भी हो सकती है।


MP News : जानकारी के अनुसार मूलत: ग्राम पठाकोड़ी, रायसेन का रहने वाला 36 वर्षीय रेवाराम पुत्र भाव सिंह को हत्या के मामले में सजा काट रहा है। 18 अगस्त को किसी बात को लेकर जेल प्रहरी मनीष शेखर रेवाराम के साथ जेल में मारपीट करने लगा। जेल उप अधीक्षक एमएस मरावी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने प्रहरी मनीष शेखर को निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ विभाग के स्तर पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Tags: