MP News: उपचुनाव से पहले कांग्रेस के संपर्क में बीजेपी के पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी, रावत के खिलाफ कांग्रेस दे सकती है मौका
भाजपा के पूर्व विधायक कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं
By : Vpb
Update: 2024-07-16 06:35 GMT
MP News: भोपाल। मध्य प्रदेश की श्योपुर और बुधनी विधानसभा सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होने जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत के बीजेपी में शामिल होने से श्योपुर की सीट खाली हुई है तो वहीं शिवराज सिंह चौहान के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद चौहान की यह परंपरागत सीट भी खाली हो गई है। जहां निर्वाचन आयोग जल्द ही चुनाव की घोषणा कर सकता है।
MP News: उपचुनव से पहले बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। दरअसल एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है कि भाजपा के पूर्व विधायक कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि बीजेपी के पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी कांग्रेस के संपर्क में हैं। वह उपचुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
MP News: बताया जा रहा है कि रामनिवास रावत के बीजेपी में शामिल होने से सीताराम नाराज चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस आगामी उपचुनाव में सीताराम आदिवासी को प्रत्याशी बनाने की कवायद में जुटी हुई है। विजयपुर विधानसभा की बात करें तो यहां 15 हजार रावत वोट तो वहीं 60 हजार आदिवासी मतदाता हैं। 2018 में सीताराम आदिवासी रामनिवास रावत को विधानसभा चुनाव में हरा चुके है।