Mp News: कांग्रेस विधायक की प्रदेश सरकार को सलाह: 5 सालों में 100 करोड़ की राशि विकास कार्यों के लिए पर्याप्त नहीं, भ्रष्टाचार को लेकर भी कहीं बड़ी बात
जयवर्धन सिंह ने कहा कि आज भी मध्य प्रदेश में नल जल योजना पूरी तरह से जनता के घरों तक नहीं पहुंच सकी है,उसमें भारी भ्रष्टाचार हुआ है
By : Vpb
Update: 2024-07-12 06:21 GMT
Mp News: भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने 5 सालों के लिए एक-एक विधानसभा में विकास कार्यों के लिए 100 करोड रुपए का प्रावधान करने की बात कही है। लेकिन अब विधायकों को उक्त राशि विकास कार्यों के हिसाब से कम लगने लगी है। कमलनाथ सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री रहे राधौगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने सीएम डॉक्टर मोहन यादव से विकास कार्यों के लिए दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी की मांग की है। जयवर्धन सिंह ने सरकार से कहा है कि 5 साल के लिए एक विधानसभा में विकास के लिए 100 करोड़ रूपया देना पर्याप्त नहीं होगा।
Mp News: उन्होंने कहा है एक योजना में ही 50 करोड़ रूपया लग जाएंगे और ऐसी कई योजनाएं हैं जिन योजनाओं में 50-50 करोड रुपए लगेंगे तो 100 करोड़ रूपया देना पर्याप्त नहीं होगा। हालही में एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने बीजेपी विधायकों की बैठक ली थी और उन्होंने कहा था आगामी 5 साल के लिए अपने क्षेत्र का विजन डॉक्यूमेंट और खाका बना करके विकास कार्यों का भेजें जिससे विकास के लिए 100 करोड़ रूपया दिया जाएगा। इधर जयवर्धन सिंह ने कहा है कि विपक्ष हो या सत्ता पक्ष हो किसी भी पक्ष का विधायक हो उसे अपने विधानसभा क्षेत्र में 5 सालों के विकास कार्य के लिए 100 करोड़ रुपए पर्याप्त नहीं होंगे।
Mp News: जयवर्धन सिंह ने कहा कि आज भी मध्य प्रदेश में नल जल योजना पूरी तरह से जनता के घरों तक नहीं पहुंच सकी है,उसमें भारी भ्रष्टाचार हुआ है,और इस बात को हमने ही नहीं सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी विधानसभा सत्र के दौरान उठाया था। इसी तरह से मध्य प्रदेश में और भी कई योजनाएं चल रही हैं जिन में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उस भ्रष्टाचार को रोका जाए और उसमें भ्रष्ट नेता हो या अधिकारी हो जिन्होंने गलत काम किया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तब जाकर योजनाओं का जो पैसा है, वह सही तरीके से लगेगा और योजनाएं धरातल पर पहुंच सकेंगी।