MP News : व्हाट्सएप स्टेटस लिखकर युवक ने भदभदा डैम में लगाई छलांग, पुलिस जांच में जुटी

अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर साफ शब्दों में लिखा कि वह अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा है और उस पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है।

Update: 2025-12-19 08:39 GMT

MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कमला नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने भदभदा डैम में कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले युवक ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर साफ शब्दों में लिखा कि वह अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा है और उस पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10 बजे युवक अपनी दोपहिया वाहन से भदभदा डैम पहुंचा और डैम में छलांग लगा दी। व्हाट्सएप स्टेटस देखने के बाद परिजनों और परिचितों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद लोग मौके पर भी पहुंचे।

पुलिस ने देर रात रेस्क्यू और तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया है। मौके से युवक की बाइक जब्त कर ली गई है।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय हेमंत राय के रूप में हुई है। आत्महत्या के पीछे के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Tags:    

Similar News