MP Crime : डकैतों ने दंपति से मारपीट कर मुंह में ठूंसा कपड़ा, 30 तोला सोना और ढाई लाख नकद लेकर फरार हुए 6 बदमाश

फिलहाल पुलिस ने आसपास के गांवों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और बदमाशों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।

Update: 2025-11-04 13:59 GMT

MP Crime : अशोकनगर। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पूर्व सरपंच महेंद्र यादव के घर 6 हथियारबंद डकैतों ने धावा बोल दिया। डकैतों ने न केवल परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की, बल्कि दंपति को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया।

बता दें कि घटना खेजरा अटारी गांव की है। देर रात करीब 2 बजे डकैत छत के रास्ते घर में घुसे और सोते हुए परिवार पर हमला बोल दिया। उन्होंने किसी की आवाज बाहर न जाए, इसके लिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर पेचकस और लोहे की रॉड से हमला करते हुए घर में रखे कीमती सामान और नकदी की तलाश करने लगे। डकैतों ने घर से करीब 30 तोला सोना और 2.5 लाख नकद लूट लिया और फरार हो गए।

परिवार ने किसी तरह बंधन तोड़कर पुलिस को सूचना दी। शाढोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि डकैतों में कोई स्थानीय व्यक्ति या परिचित शामिल हो सकता है, क्योंकि लुटेरों को घर की बनावट और नकदी के ठिकाने की पूरी जानकारी थी। फिलहाल पुलिस ने आसपास के गांवों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और बदमाशों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।

Tags:    

Similar News