MP Crime : प्राइवेट स्कूल का शिक्षक फेल करने की धमकी देकर छात्र का कर रहा था यौन शोषण, गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, 16 वर्षीय किशोर एक प्राइवेट स्कूल में 10वीं का छात्र है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-09-22 04:03 GMT
MP Crime : भोपाल। कटारा हिल्स स्थित एक प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल में शिक्षक ही 10वीं के नाबालिग छात्र का यौन शोषण कर रहा था। वह सोशल मीडिया पर मैसेज कर स्कूल के बाहर कार में बुलाता था और उत्पीड़न करता था। तंग आकर छात्र ने जब क्लास टीचर को बात बताई तो मामला खुला। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
MP Crime : पुलिस के मुताबिक, 16 वर्षीय किशोर एक प्राइवेट स्कूल में 10वीं का छात्र है। उसने पुलिस को बताया कि स्कूल में कैमिस्ट्री टीचर ऋषभ सिंह पिछले साल उनका क्लास टीचर था। वह परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर डराता था। इसके बाद उसने छात्र यौन उत्पीडन करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने छात्र का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। बाद में इसे वायरल करने की धमकी देकर बार-बार गलत काम करता था।
MP Crime : इससे छात्र परेशान रहने लगा। हाल में परीक्षा में छात्र के कम नंबर आए तो इस साल के क्लास टीचर ने उससे बात की। छात्र ने पूरी घटना बता दी। मामला प्रिंसिपल और पुलिस तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने को आरोपी को कोर्ट पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।