MP Crime : दिनदहाड़े ई-रिक्शा चालक की हत्या, CCTV में फुटेज सामने आया, राहगीर बने मूकदर्शक
| आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और जांच जारी है।
By : Rohit Banchhor
MP Crime : जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में रविवार को दिनदहाड़े हुई ई-रिक्शा चालक पवन अहिरवार की हत्या का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में आरोपी पवन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करता नजर आ रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग सिर्फ मूकदर्शक बने रहे।
घटना ISBT के दीनदयाल चौक पर हुई थी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी और मृतक के बीच सड़क पर विवाद होता रहा, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। हमले के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पाँच टीमों का गठन किया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि पूरे इलाके में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और जांच जारी है।