MP Crime : चलती बाइक में बदमाशों ने ठेकेदार पर चलाई गोली, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार हमलावरों को पकड़ने के लिए कई टीमों को लगाया गया है।

Update: 2026-04-24 09:55 GMT

MP Crime : जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना ने पूरे शहर को दहला दिया। रांझी इलाके के शिव शक्ति चौक पर बाइक सवार एक ठेकेदार को बदमाशों ने बीच सड़क पर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल ठेकेदार ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान क्लेरेंस एटकिंस के रूप में हुई है, जो अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान चलती बाइक पर पीछे से आए हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें घटना का भयावह मंजर साफ दिखाई देता है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि असली कारणों का खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही होगा। मामले की जांच कर रहे सतीश साहू ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार हमलावरों को पकड़ने के लिए कई टीमों को लगाया गया है।

Tags:    

Similar News