MP Accident : खाद लेकर लौट रहे दो किसानों की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मौत
| हादसा इतना भयानक था कि दोनों किसान मौके पर ही दम तोड़ बैठे।
By : Rohit Banchhor
MP Accident : छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। सटई थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव में खाद लेकर लौट रहे दो किसानों की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों किसान मौके पर ही दम तोड़ बैठे।
पुलिस के अनुसार, किसान खाद लेकर अपने खेतों की ओर लौट रहे थे, तभी ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर खेत में भरे पानी में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने और पानी में डूबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सटई पुलिस और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और शवों को बाहर निकाला। मृतकों की उम्र 35 और 40 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।