MP Accident : पाइप से भरा ट्रक पलटा, चपेट में आने से किशोर की मौत, बहन घायल
| पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है।
By : Rohit Banchhor
MP Accident : विदिशा। लटेरी के मुरवास क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पाइप से लदे ट्रक के पलटने से 13 वर्षीय मासूम आयन की मौत हो गई और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में भारी पाइप लदे हुए थे। अचानक सामने गाय आने की वजह से चालक ने ब्रेक लगाया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया और पाइप नीचे गिर गए। इसी दौरान मासूम आयन पाइप की चपेट में आ गया।
दोनों बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आयन को मृत घोषित किया। घायल बच्ची का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है।