MP Accident : मजदूरों से भरी पिकअप वाहन 60 फीट खाई में गिरी, 3 की गई जान, कई घायल...
बता दें कि शनिवार को पिकअप वाहन मजदूरों को लेकर जा रहा था, तभी ग्राम खेड़ी खुर्द के पास पिकअप वैन का ब्रेक फेल हो गया
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-09-07 07:04 GMT
MP Accident : रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र के धोलावड के ग्राम खेड़ी खुर्द पंचायत के पास शनिवार को मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 12 साल के बच्चे सहित 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
MP Accident : बता दें कि शनिवार को पिकअप वाहन मजदूरों को लेकर जा रहा था, तभी ग्राम खेड़ी खुर्द के पास पिकअप वैन का ब्रेक फेल हो गया, जिसके कारण वाहन रिवर्स होकर खाई में गिर गया। मृतकों की पहचान लीला बाई, नानीबाई और अजय के रूप में हुई है। इनमें से अजय की उम्र केवल 12 साल थी।
MP Accident : हादसे के बाद आसपास के लोग तेजी से मदद के लिए पहुंचे और घायलों को खाई से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पांच एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं और घायलों को रतलाम मेडिकल अस्पताल और रावटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
MP Accident : एडिशनल एसपी और थाना प्रभारी मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे, साथ ही तहसीलदार और एसडीएम भी अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे। एएसपी राकेश खाखा ने पुष्टि की कि हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है और मृतकों के शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का इलाज रावटी और रतलाम जिला अस्पताल में चल रहा है।