MP Accident : बाइक में सवार होकर शादी में जाने निकले थे पिता-पुत्र, हाईवे पर ट्रक की टक्कर ने छीन ली दोनों की जिंदगी

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Update: 2026-06-27 11:09 GMT

MP Accident : सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे पिता-पुत्र की हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, कमलकांत तिवारी (71) अपने बेटे स्वप्निल तिवारी (43) के साथ शुक्रवार रात बाइक से खैजरा गांव जा रहे थे। जैसे ही वे सानौधा थाना क्षेत्र के सांईखेड़ा तिराहे के पास पहुंचे, पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान पिता और बेटे ने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही सानौधा पुलिस मौके पर पहुंची और शनिवार को पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News