MP Accident : यात्री बस और कार में हुई भिड़ंत, चार की गई जान, कई घायल...
MP Accident : कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-08-01 08:30 GMT
MP Accident : कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एकेजे थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार और यात्री बस में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई। वहीं 6 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।