नारकोटिक्स विंग की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख का ब्राउन शुगर जब्त...
पुलिस अब यह पता करने की कोशिश कर रही है कि ये ड्रग्स कहां से लाए गए थे।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-25 10:22 GMT
MP News : भोपाल। इंदौर नारकोटिक्स विंग ने भोपाल में बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स सरगना शोएब लाला के गांव के कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी फराज खान के पास 30 लाख का 154 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया हैं। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था,लेकिन अब उसे पकड़ लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम फराज खान है, जो शोएब लाला के गांव देवल्दी का रहने वाला है।
MP News : सूत्रों के अनुसार, नारकोटिक्स विंग को पहले से सूचना थी कि फराज खान बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर लेकर भोपाल जा रहा है। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट रोड स्थित यश अस्पताल के पास चाय की दुकान से फराज को पकड़ लिया। आरोपी के पास से 154 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही एक अवैध पिस्टल भी जब्त की गई, जो लोडेड थी। पूछताछ में फराज ने बताया कि वह प्रतापगढ़ से पिस्टल लेकर आया था और किसी भी खतरे की स्थिति में वह फायर करने से नहीं चूकता,लेकिन उससे पहले ही नारकोटिक्स विंग के हत्थे चढ़ गया।
MP News : तस्कर से पुलिस ने यह भी पूछा कि वह भोपाल में ड्रग्स किसे देने वाला था और उसकी डील का तरीका क्या था, जिस पर जांच की जा रही है। वहीं, नारकोटिक्स की एक और टीम ने अयोध्या नगर इलाके में भी बड़ी कार्रवाई की। अमृत एन्क्लेव के पास मोहसिन खान और आसिफ खान को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 53 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक कार जब्त की गई, जिसकी कीमत 10.60 लाख रुपये है। पुलिस अब यह पता करने की कोशिश कर रही है कि ये ड्रग्स कहां से लाए गए थे।