घूसखोर पटवारी पर लोकायुक्त का शिकंजा, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा...
लोकायुक्त ने पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-25 03:59 GMT
MP News : भितरवार। ग्वालियर जिले के भितरवार अनुभाग में लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तहसील परिसर में तैनात पटवारी उमाशंकर आदिवासी को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
MP News : बता दें कि गोधारी लुहारी हल्के में तैनात पटवारी उमाशंकर आदिवासी ने ग्राम टिकरी के निवासी किसान चंद्रभान सिंह गुर्जर से नामांतरण प्रक्रिया के लिए 90,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। परेशान किसान ने लोकायुक्त पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज कराई। लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया और तहसील परिसर में पटवारी उमाशंकर को रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 25,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
MP News : पटवारी को रिश्वत लेते ही लोकायुक्त की टीम ने उसे धर दबोचा। यह कार्रवाई ग्वालियर लोकायुक्त के नेतृत्व में की गई। लोकायुक्त ने मौके पर पटवारी से रिश्वत की रकम बरामद कर ली है। इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों ने घटना को लेकर चुप्पी साध ली है। लोकायुक्त ने पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।