अंतर्राज्यीय गिरोह के सरगना पन्नालाल सोनी चांदी के आभूषणों के साथ राजस्थान से गिरफ्तार
पूर्व में आरोपी के गिरोह ने तीन साथी गिरफ्तार हो चुके है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-21 08:47 GMT
MP Crime : भोपाल। अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना पन्नालाल सोनी को अयोध्या नगर पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल कर ली है। वह चोरी-नकबजनी करने के मामले मे लम्बे समय से फरार चल रहा था। अंतरार्ज्यीय गिरोह के सरगना पन्नालाल सोनी के पास से चांदी के आभूषण भी मिले है. पुलिस के मुताबिक आरोपी राजस्थान से अंतर्राज्यीय चोरी नकबजनी का गिरोह चलाता है। पूर्व में आरोपी के गिरोह ने तीन साथी गिरफ्तार हो चुके है।
MP Crime : अयोध्या नगर पुलिस ने बतया की आरोपी की तलाश कर दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडू, राजस्थान राज्यों की पुलिस कर रही है.आरोपी के गिरोह ने भोपाल में विभिन्न थाना क्षेत्र में 5-6 चोरी की घटना की थीं.पुलिस ने कहा की गिरोह के सदस्य केकडी जिले के गांवो के रहने वाले है जो अलग अलग राज्य के बडे शहरो में चोरी-नकबजनी की घटना को अंजाम देते है। गिरोह के सरगना से अब अन्य राज्यों की पुलिस भी पूछताछ करने आने वाली है फिलहाल पुलिस उसके नेटवर्क के बारे मे और जानकारी जुटा रही है।