IED Blast : चाईबासा/रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सर्च ऑपरेशन के बीच नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बल सारंडा के मेंसारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सघन तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान जंगल के रास्ते में पहले से प्लांट किए गए प्रेशर आईईडी पर जवान का पैर पड़ गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायल जवान को तुरंत रेस्क्यू कर हेलीकॉप्टर के जरिए रांची लाया गया, जहां उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी हालत पर नजर बनाए हुए है। घटना के बाद सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है। नक्सलियों की गतिविधियों को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Tags: