Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Jharkhand News : पुलिस लाइन में जुआ खेलते पकड़े गए 10 पुलिसकर्मी, SSP ने किया सस्पेंड

रांची पुलिस लाइन में छापेमारी के दौरान जुआ खेलने का मामला सामने आया, शिकायतों की जांच के बाद SSP ने की कार्रवाई; सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू।

Jharkhand News : पुलिस लाइन में जुआ खेलते पकड़े गए 10 पुलिसकर्मी, SSP ने किया सस्पेंड
X

Jharkhand News : रांची। झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस विभाग से जुड़ा अनुशासनहीनता का मामला सामने आया है। पुलिस लाइन परिसर में जुआ खेलने की शिकायतों के बाद अधिकारियों ने छापेमारी की, जहां 10 पुलिसकर्मियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राकेश रंजन ने सभी 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि पुलिस लाइन परिसर में कुछ पुलिसकर्मी जुआ खेलने के साथ ही इसका संचालन भी कर रहे हैं। शिकायतों की जांच के बाद अधिकारियों ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की योजना बनाई।

बताया गया कि सार्जेंट मेजर को पुलिस लाइन में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने संबंधित स्थान की घेराबंदी कर छापेमारी की और मौके से 10 पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

सार्जेंट मेजर आनंद राज खलखो ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक और विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire