Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Jharkhand Crime: बंद मकान की बाउंड्री तोड़कर घुसे चोर, सोने की चेन-अंगूठियां और 50 हजार रुपये लेकर फरार

दुर्गा पूजा पर गांव गया था परिवार, पीछे से चोरों ने घर को बनाया निशाना; लाखों के जेवर और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand Crime: बंद मकान की बाउंड्री तोड़कर घुसे चोर, सोने की चेन-अंगूठियां और 50 हजार रुपये लेकर फरार
X

Jharkhand Crime: जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर की बाउंड्री तोड़कर अंदर घुसे और सोने की चेन, पांच अंगूठियां तथा 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के समय मकान मालिक दुर्गा पूजा के अवसर पर अपने गांव गए हुए थे।

जानकारी के अनुसार, चोरी की यह घटना जामताड़ा सदर के साइडिंग रोड स्थित अर्णब साधु के मकान में हुई। मकान मालिक के गांव जाने के कारण घर बंद था। बुधवार रात करीब 11 बजे जब घर की देखरेख करने वाला व्यक्ति वहां पहुंचा, तो उसे चोरी का पता चला। मकान की बाउंड्री टूटी हुई थी और घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा था।

घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा टाउन थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मकान मालिक से चोरी गए सामान की जानकारी ली।फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire