कोर्ट में सरेंडर करने से पहले छतरपुर पत्थरबाजी कांड का मास्टर माइंड हाजी शहजाद गिरफ्तार
महाराष्ट्र में संत रामगिरी महाराज की टिप्पणी के विरोध में शहजाद सहित सैकड़ों लोगों ने थाने में उपद्रव किया था।
By : Vpb
Update: 2024-08-27 05:14 GMT
MP News: छतरपुर। छतरपुर के पथराव कांड में शामिल मुख्य आरोपी हाजी शहजाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार हाजी शहजाद जिला न्यायालय में सरेंडर करने जा रहा था तभी ट्रैफिक थाने के पास पुलिस ने उसे दबोच लिया। बता दें कि हाजी शहजाद अली सहित फरार आरोपियों पर दस दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
MP News: हाजी के पकड़े जाने पर एसपी अगम जैन ने मीडिया को बताया कि पत्थरबाजी के मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से यह फरार चल रहा था। अब पुलिस को अन्य फरार आरोपियों की तलाश है। एसपी ने बताया कि वह जांच पड़ताल कर रहे हैं कि फरारी समय में वह कहां-कहां रहा।
MP News: महाराष्ट्र में संत रामगिरी महाराज की टिप्पणी के विरोध में शहजाद सहित सैकड़ों लोगों ने थाने में उपद्रव किया था। पत्थरबाजी में कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी। मुख्य आरोपी शहजाद हाजी के आलीशान मकान को तीन बुलडोजर से तोड़ा गया था, महंगी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया था। इस मामले ने पूरे देश में सूर्खियां बटोरीं थीं।