Gwalior News : पति ने पोहा नहीं बनाया, तो नाराज पत्नी ने उठाया ये कदम, दंग रह गए परिवार...
| घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
By : Rohit Banchhor
Gwalior News : ग्वालियर। ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने पोहा खाने की इच्छा जताई, फिर पति को पोहा बनाने के लिए कहा। जब पति ने पोहा नहीं बनाया तो उसने आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि बालकिशन जादौन की एक साल पहले मृतिका कविता से शादी हुई थी। शनिवार को नवविवाहिता कविता ने पति से पोहा खाने की इच्छा जताई और फिर उसे पोहा बनाने के लिए कहा, लेकिन जब कविता के पति बालकिशन ने पोहा नहीं बनाया तो इस बात से नाराज होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।
Gwalior News : घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि कविता नवविवाहित थी ऐसे में पुलिस दहेज प्रताड़ना सहित हर एंगल से जांच कर रही है। परिवार के अन्य लोगों के साथ मृतिका के मायके पक्ष के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।