भोपाल। जीआरपी भोपाल ने 10 राज्यों से 154 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32 लाख 40 हजार रुपए का सामान बरामद किया है। आरोपी प्लेटफार्म और चलती ट्रेनों में यात्रियों के साथ चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देते थे। जीआरपी ने ऐसे 133 मामलों में कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक रेलवे राहुल कुमार लोढ़ा ने थाना प्रभारियों को वारदात वाली ट्रेनों को चिह्नित कर विशेष चैकिंग अभियान चलाकर प्लेटफार्म और चलती ट्रेनों में यात्रियों के साथ हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने को कहा था। इस पर अमल करते हुुए अक्टूबर महीने में 10 जीआरपी थानों में 133 अपराधों में कार्रवाई की।

इसमें उत्तरप्रदेश में 15, राजस्थान में 7 महाराष्ट्र में 2 बिहार में 2, दिल्ली, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, झारखंड, गुजरात और आंध्र प्रदेश में 1-1 के साथ मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्रवाई करते हुए 154 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी, लूट के 32 लाख 40 हजार 22 रुपए बरामद किया है।
Tags: