Cylinder Blast: बसस्टैंड पर ठेले पर गैस सिलेंडर ब्लास्ट 20 से अधिक लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
| Cylinder Blast: छतरपुर जिले के बिजावर बसस्टैंड पर रविवार दोपहर में एक पेटीज के ठेले पर गैस सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे में 20 से ज्यादा लोग
By : Pradeep Sharma
छतरपुर। Cylinder Blast: छतरपुर जिले के बिजावर बसस्टैंड पर रविवार दोपहर में एक पेटीज के ठेले पर गैस सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। किसी के चेहरे पर असर हुआ है तो किसी के सीने और हाथों की स्किन जल गई।
Cylinder Blast: सूचना मिलते ही कलेक्टर पार्थ जैसवाल और एडीएम अरविंद नागदवे सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को दो एंबुलेंसों से बिजावर अस्पताल और छतरपुर अस्पताल पहुंचाया गया।घायलों में एक 12 साल के बच्चे की हालत गंभीर बताई गई है।
Cylinder Blast: जानकारी के अनुसार रविवार को हाट बाजार भी लगा हुआ था। इस कारण बाजार में भीड़ थी। ठेले पर रखे सिलेंडर में लीकेज होने से ब्लास्ट हो गया। ठेले के आस-पास खड़े करीब 20 लोग वह घालय हो गए हैं। कोई तीन फीसदी, कोई पांच फीसदी तो कोई 15 फीसदी से ज्यादा जल गया है। जिसका इलाज कराया जा रहा है।
Cylinder Blast: सिलेंडर ब्लास्ट होने की घटना में राधे नामदेव, मीना अहिरवार, क्रिस, अंकित, नरेंद्र राजपूत, प्रिंस, प्रीतम, नीलम कुशवाह, बालकिशन, दिनेश, जमुना, गुड्डी, आशीष शर्मा, यश साहू, नारायण साहू सहित करीब 20 से ज्यादा लोग सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में घायल हुए हैं।