भोपाल। एमपीपीएससी, यूपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की चाहत रखने वाले गरीब और निर्धन छात्रों को अब पैसों की तंगी के चलते निराश नहीं होना पड़ेगा। राजधानी भोपाल में इसके लिए निशुल्क कोचिंग की शुरुआत हो गई है। भोपाल के शासकीय हमीदिया आर्ट्स एंड कामर्स महाविद्यालय में आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा एनजीओ इसका संचालन करेगा। प्रमुख सचिव केसी गुप्ता और रिटायर्ड स्पेशल डीजी मुकेश जैन ने निशुल्क कोचिंग क्लासेस का शुभारंभ किया। इसमें शुरुआती तौर पर 150 बच्चों को एमपीपीएससी और यूपीएससी की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।

जिनका चयन मेरिट के आधार पर किया गया है। इसके लिए 900 बच्चो ने आवेदन किया था, बीते 24 नवंबर को हुए टेस्ट में 628 विद्यार्थी शामिल हुए। दरअसल राजधानी भोपाल में शहर और बाहर कैसे कई निर्धन और गरीब छात्र हैं जो प्रशन की परीक्षाओं की तैयारी करते हैं लेकिन कोचिंग क्लासेस की महंगी फीस होने की वजह से वहां नहीं जा पाते उनकी सुविधा के लिए यह निशुल्क कोचिंग शुरु की गई है इसमें स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ कॉलेज के प्रोफेसर की मदद ली जाएगी। इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं एसीएस केसी गुप्ता ने कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में निश्चित सफलता के लिए लगन, मेहनत और बुद्धि के साथ निरंतरता बहुत आवश्यक है।

केसी गुप्ता ने कहा कि सही दिशा में निरंतर कठिन परिश्रम करने से निश्चित सफलता मिलती है। इसलिए समयबद्ध और सही दिशा में ईमानदारी से तैयारी करें, क्योंकि आज का कठिन परिश्रम एक दिन शानदार परिणाम देगा। उन्होंने कहा कि इंटरव्यू का डर अपने मन से हटा दें, क्योंकि मुख्य परीक्षा की तैयारी तक आप इस लायक हो जाएंगे कि प्रत्येक विषय का विश्लेषण अपने आप से कर सकेंगे। मोबाइल के साथ पढ़ाई लगभग असंभव है। इसलिए जब भी पढ़ने बैठें मोबाइल से दूरी बनाएं। ज्यादा कंटेंट के पीछे ना भागें, बल्कि सीमित कंटेंट से नियमित पढ़ें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भोपाल की यह पहल बहुत अधिक सराहनीय है।

विशिष्ट अतिथि एवं रिटायर्ड विशेष पुलिस महानिदेशक मुकेश जैन ने कहा कि यहां उपस्थित हर एक छात्र अपने आप में यूनिक है। इस छिपि प्रतिभा को बाहर लाने के सही दिशा में कठिन परिश्रम आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इतनी प्रेक्टिस करिए कि परीक्षा कक्ष में बैठकर ऐसा ना लगे कि कुछ भी आपके लिए नया नहीं है।


Tags: