MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राघवजी का दर्द झलका है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज हुई बैठक में शामिल होने पहुंचे राघवजी ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया। पूर्व में स्वयं पर दर्ज़ हुए यौन शौषण के मामले को लेकर उन्होंने कहा की उस समय सरकार अपनी थी,सरकार ने ही झूठा केस चलाया अब किसे दोषी कहें। अपने ऊपर लगे आरोपों को षड्यंत्र बताते हुए कहा कि उस समय सरकार में रहे कुछ लोगों ने मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा था,चेहरे के पीछे दूसरे लोग थे।

MP News : जबकि हाई कोर्ट ने कहा था की यह FIR थी झूठी थी। इतना समय मानसिक तनाव में गुजरा, उस वजह से बेटी को भी टिकट नहीं मिला। उन्होंने कहा कि बीजेपी में वरिष्टों को सम्मान नहीं मिल रहा हैं। जो पीढ़ी जा रही है जबकि उसका सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सौरभ शर्मा का मामला गंभीर है,इसकी गहराई से जांच होना चाहिए। सीबीआई या बड़ी एजेंसी इसकी जांच करें उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकाल में ऐसी घटना नहीं हुई। यह मामला वर्तमान मुख्यमंत्री के कार्यकाल का भी नहीं हैं।

MP News : सरकार के कर्ज लेने पर राघवजी ने कहा कि इतने कर्ज से बाकी के कार्य भी प्रभावित होते हैं। सड़के नहीं बन पा रही प्रदेश में,लक्ष्मण रेखा पार करने से वित्तीय स्थिति बिगड़ रही। वही मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और विधायक भूपेंद्र सिंह के बयान पर उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह ने वर्तमान मंत्री पर आरोप लगाए हैं। यह आरोप गंभीर है इसकी भी जांच होनी चाहिए। लाड़ली बहना योजना को लेकर राघव जी ने कहा कि इसमें सरकार की गलती के साथ मतदाताओं की भी गलती है। यह जो ट्रेंड बना है अच्छा नहीं हैं।

Tags: