Food Poisoning: भंडारे का बासी भोजन करने से 300 लोग बीमार, 91 अस्पताल में भर्ती, मची अफ़रा-तफ़री
Food Poisoning: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के एक गांव में रविवार-सोमवार की रात आयोजित भंडारा में बासी भोजन करने से करीब 300 लोगों को की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की समस्या होने पर बीमारों को अस्पताल में भर्ती कराया
शिवपुरी। Food Poisoning: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के एक गांव में रविवार-सोमवार की रात आयोजित भंडारा में बासी भोजन करने से करीब 300 लोगों को की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की समस्या होने पर बीमारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंची और उपचार प्रारंभ किया। ज्यादा तबीयत खराब होने पर 91 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Food Poisoning: जानकारी के अनुसार करैरा अनुभाग के ग्राम मामौनीकलां में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से हनुमान मंदिर की स्थापना करवाई है। शनिवार को मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा और भंडारे के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मामौनीकलां व पड़ोस में स्थित मजरा टपरियन सहित लेदीपुरा के ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से भोजन किया था।
Food Poisoning: अगले दिन भी वितरित बचा हुआ प्रसाद भंडारा अधिक बन जाने के कारण काफी भोजन बच गया। इसे आयोजक मंडल ने प्लास्टिक की पालीथीन से ढंक कर रख दिया। रविवार को सभी गांव वालों को एक बार फिर सपरिवार निमंत्रण दिया गया कि गांव में कोई भी भोजन न बनाए, भगवान की प्रसादी बची है, सभी लोग प्रसाद ग्रहण करें।
Food Poisoning: इस पर गांव वालों ने रविवार की सुबह भी वासी भोजन किया। कई गांव वाले बर्तनों में भरकर भंडारे के भोजन को घर पर भी ले गए। इस तरह से उन्होंने रविवार की शाम को भी वही भोजन कर लिया। ऐसे में गांव वालों की तबीयत अचानक खराब होना शुरू हो गई। देखते ही देखते सुबह तक गांव के करीब तीन सौ लोग बीमार हो गए।