पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत, भोपाल में बाजार हुए गुलजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
आम जनता को किसी तरह की कोई परेशानी न आए।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-29 05:15 GMT
MP News : भोपाल। पांच दिवसीय दिपोत्सव की धनतेरस पर्व के साथ ही शुरुआत हो गई है। धनतेरस के मौके पर बाजारों में जमकर धन वर्षा हो रही है। लोग बढ़ चढ़कर खरीदारी करने के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं, तो लोगों के स्वागत के लिए भोपाल के बाजार भी गुलजार नजर आ रहे हैं। देश के सबसे बड़े त्यौहार को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। पुलिस का दावा है कि त्योहार के रंग में भंग डालने वाले किसी भी हुड़दंबाज को बख्शा नहीं जाएगा।
MP News : त्योहार की खुशी में किसी तरह की बाधा या खलल न पड़े, इसके मद्देनजर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा तमाम सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शहर में जगह-जगह पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है, पुलिस के जवान हर स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं. ताकि किसी प्रकार की आपत्ति उत्पन्न न हो.जगह-जगह पुलिस पुलिस बल तैनात किये गए है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया की दिवाली के अवसर पर सुरक्षा के मद्देनजर शहर में पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किये है।
MP News : नाके लगाए गए हैं, इसके साथ ही बिना वर्दी के जवान भी तैनात किए हैं। ताकि भीड़-भाड़ वाले इलाके पर नजर रखे सकें। उन्होंने बताया कि बाजार में भी पैनी नजर रखी जा रही है। महिला पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। जो संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखेंगी। आम जनता को किसी तरह की कोई परेशानी न आए।