फसलों का उचित समर्थन मूल्य पाने किसानों का अनोखें अंदाज में प्रदर्शन, बेड़ियां डालकर किसान बोले पूंजीपत्तियों की सुन रही सरकार
नीलम पार्क में उन्होंने सोयाबीन, गेहूं, चना, मक्का सहित तमाम फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने और MSP की कानूनी गारंटी देने जैसी
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-09-30 06:35 GMT
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्य सरकार ने सोयाबीन को समर्थन मूल्य पर खरीदने का ऐलान कर दिया है। लेकिन किसानों को उनका मनचाहा समर्थन मूल्य नहीं मिलने से वह खासे नाराज हैं। सोयाबीन को 6000 के समर्थन मूल्य पर खरीदने की मांग को लेकर आज भोपाल में 16 किसान संगठनों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। सभी किसान अपने ऊपर बेड़ियां डालकर पहुंचे थे।
MP News : नीलम पार्क में उन्होंने सोयाबीन, गेहूं, चना, मक्का सहित तमाम फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने और MSP की कानूनी गारंटी देने जैसी तमाम मांगों को पूरा करने के लिए अपनी आवाज बुलंद की।प्रदर्शन में शामिल होने कटनी के किसान नेता एके खान हाथ-पैरों में लोहे की बेड़ियां डालकर पहुंचे थे। किसान नेता एके खान का कहना है कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार सुन नहीं रही है, बल्कि सरकार पूंजीपतियों के हिसाब से फैसले ले रही है। हमारी मांग है कि सोयाबीन, गेहूं, मक्का, चना सहित तमाम फसलों की एमएसपी किसानों की लागत के हिसाब से तय हो और एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए।