बंद के आह्वान के बाद बस्तर में दिख रहा असर, कई संगठनों का मिला समर्थन
By : Vpb
जगदलपुर: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, नक्सल हमले में शहीद हुए आठ जवानों और बड़े बोदल में धर्मांतरण विवाद के बाद हुई मारपीट के खिलाफ बस्तर बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद का असर शहर भर में देखा जा रहा है, और इसे बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स सहित कई संगठनों का समर्थन मिला है।
बंद के दौरान, विश्व हिंदू परिषद और आदिवासी समाज के लोग रैली के रूप में सड़कों पर उतरे हैं। शहर में कारोबार और सार्वजनिक जीवन पर इसका गहरा असर देखा जा रहा है।