Earthquake : सिंगरौली में हिला धरती, रिक्टर स्केल पर 3.1 तीव्रता, लोग दहशत में घरों से भागे
| अचानक धरती हिलते ही इलाके में दहशत फैल गई।
By : Rohit Banchhor
Earthquake : सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शनिवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। 1:33 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई। इसका केंद्र सिंगरौली ही रहा, जो जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। अचानक धरती हिलते ही इलाके में दहशत फैल गई।
लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए और एक-दूसरे से झटकों को लेकर जानकारी लेने लगे। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हल्के झटके से किसी भी तरह की जनहानि या नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। जिला प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने की अपील की है और कहा है कि आपात स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर निकलना सबसे जरूरी है।