MP News : शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के कुचलौन गांव में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हथियार लहराकर महिला डांसर के साथ डांस करने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो झांसी के निवासी दिलीप राजपूत का है, जो अपने मामा कपूर लोधी के बेटे की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए कुचलौन आया था।

MP News : वायरल वीडियो में दिलीप हाथ में कट्टा लेकर फिल्मी गाने पर महिला डांसर के साथ डांस करता दिखाई दे रहा है। मामले में एडिशनल एसपी संजीव मुले ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद दिनारा थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक दिलीप राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के हथियारों का प्रदर्शन और अशांति फैलाने वाली घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Tags: