प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी...
पोस्टमार्टम के बाद, पुलिस ने शवों को परिजनों को सौंप दिया है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-22 10:36 GMT
MP News : दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। यह घटना मंगवलार को हुई और इसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई।
MP News : बता दें कि मृतकों की पहचान 17 वर्षीय नाबालिग अंजो और 20 वर्षीय युवक राकेश के रूप में हुई है। दोनों सोमवार की रात से घर से लापता थे। मंगलवार सुबह, गांव के पास के जंगल में उनके शव पेड़ पर लटके हुए मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
MP News : पोस्टमार्टम के बाद, पुलिस ने शवों को परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और कारण है।