Cyber Fraud: हाईकोर्ट की महिला कर्मचारी से साइबर ठगी: बिजली विभाग का अधिकारी बनकर जालसाज ने उड़ाए 81 हजार, लिंक क्लिक करते ही खाली हुआ खाता

By :  Dev Verma
Update: 2025-12-15 08:47 GMT

Cyber Fraud: जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में हाईकोर्ट की एक महिला कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गई। जालसाजों ने बिजली विभाग का अधिकारी बनकर महिला को फंसाया और उनके खाते से 81 हजार रुपए उड़ाने में सफलता हासिल की।

Cyber Fraud: बिलहरी एपीआर कॉलोनी निवासी रुकमणी ओझा ने पुलिस को शिकायत दी कि उन्हें फोन पर एक अनजान व्यक्ति ने संपर्क किया और खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताया। उन्होंने महिला को नए कनेक्शन और बिल अपडेट करने का झांसा दिया। इसके बाद महिला को सिक्योरिटी मनी लौटाने के नाम पर एक लिंक भेजा गया। जैसे ही महिला ने उस लिंक पर क्लिक किया, उसके खाते से 81 हजार रुपए कट गए।

Cyber Fraud: सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस लोगों को सतर्क रहने और किसी भी अनजान लिंक या कॉल पर व्यक्तिगत बैंक जानकारी साझा न करने की चेतावनी दे रही है।

Tags:    

Similar News